*प्रेस नोट*
*चित्रकूट पुलिस*
*दिनांक: 01.09.2026*
*भाद्रपद अमावस्या मेला को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत चित्रकूट पुलिस द्वारा ड्रोन से की गई निगरानी*
जनपद चित्रकूट में दिनांक 11.09.2026 को भाद्रपद अमावस्या मेला में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चित्रकूट पुलिस द्वारा मेला क्षेत्र की ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई।
ड्रोन निगरानी के माध्यम से रामघाट, निर्मोही अखाड़ा, परिक्रमा मार्ग सहित भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख घाटों, पार्किंग स्थलों एवं आवागमन मार्गों की स्थिति का जायजा लिया गया। ड्रोन से प्राप्त फुटेज के आधार पर भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ड्रोन निगरानी से ऐसे स्थानों पर भी नजर रखी जा रही है जहाँ मानवीय पहुंच कठिन है। इससे मेले की वास्तविक स्थिति का आकलन करने और समय पर सहायता पहुंचाने में मदद मिल रही है।
चित्रकूट पुलिस द्वारा मेला क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
अपील: सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि घाटों पर सावधानी बरतें, पुलिस द्वारा निर्धारित मार्गों का प्रयोग करें एवं प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।