मणिमहेश यात्रा को लेकर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दी अहम जानकारी
25 अगस्त तक पानी, बिजली और सड़क से जुड़ी व्यवस्थाएं पूरी करने का लक्ष्य, धनछो में 4G BSNL टावर स्थापित
मणिमहेश यात्रा को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन की ओर से विभिन्न व्यवस्थाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि भरमौर प्रशासन की ओर से यात्रा मार्ग पर पानी, बिजली और सड़क से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को 25 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इस बार यात्रा के दौरान संचार सुविधा को भी मजबूत किया गया है। धनछो में 4G बीएसएनएल का टावर स्थापित कर दिया गया है। इससे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को मोबाइल नेटवर्क की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
प्रशासन का प्रयास है कि मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। इसके लिए विभिन्न विभागों के स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है
#DC #chamba #Bharmour #Manimahesh #travel #Himachal #Pradesh #post #highlight
Chamba, Chamba | Aug 21, 2026