करछना: लखरावा गांव में पति-पत्नी के बीच मारपीट के दौरान बीच बचाव करने पहुंची महिला को जेठ ने लाठी-डंडों से पीटा
करछना क्षेत्र के लखरावां गांव में शुक्रवार को उक्त गांव निवासी राम प्रसाद और उसके पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो रहा था। जिसे देखकर महिला की देवरानी कुमकुम मौके पर पहुंची और बीच बचाव करने लगी। जिस पर जेठ राम प्रसाद ने कुमकुम को भी लाठी डंडों से पिटाई कर दिया। पीड़िता महिला ने शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे जेठ के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया।