गोंडा: विशंभरपुर निवासी युवक की हत्या मामले में ASP पूर्वी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
Gonda, Gonda | Aug 11, 2024 विशंभरपुर निवासी जितेंद्र की हत्या कर शव गन्ने के खेत मे फेंकने के मामले में रविवार को ASP पूर्वी मनोज कुमार रावत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष धानेपुर को निर्देशित किया है। वहीं रविवार को मृतक जितेंद्र के शव का पोस्टमार्टम किया हुआ है। गौरतलब है कि जितेंद्र की हत्या करने का आरोप उसी के कुछ साथियों पर लगा है।