गोंडा: विशंभरपुर निवासी युवक की हत्या कर खेत में फेंक दिया शव, पुलिस में शव को भेजा पोस्टमार्टम
Gonda, Gonda | Aug 10, 2024 नाग पंचमी त्योहार की तैयारी को लेकर घरेलू सामान लाने के लिए गुरुवार को निकला विशंभरपुर निवासी जितेंद्र पुत्र राधेश्याम की उसके कुछ साथियों ने हत्या कर कल्याण नगर के मोहल्ला बुल्का माई थान के पास गन्ने के खेत में शव फेंक दिया। शनिवार की देर शाम पुलिस ने शव को बरामद कर लिया और PM को भेजा है। वही घटनास्थल का CO सदर शिल्पा वर्मा ने जायजा लिया है।