गोंडा: 15 अगस्त से पहले गोंडा रेलवे स्टेशन पर अलर्ट, GRP व RPF ने डॉग स्क्वाड के साथ चप्पे-चप्पे की परखी सुरक्षा
Gonda, Gonda | Aug 10, 2024 15 अगस्त से पहले उत्तर प्रदेश की सुरक्षा को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में शनिवार को गोंडा रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का मॉक ड्रिल के जरिए जायजा लिया गया। GRP, RPF, डॉग स्क्वाड ने स्टेशन के चप्पे-चप्पे का मुआयना किया। स्टेशन परिसर पर मौजूद यात्रियों के साथ ही संदिग्ध वस्तुओं की भी जांच की गई।