गोंडा: घरेलू विवाद में नगर पंचायत धानेपुर के पूरब गली की रहने वाली महिला ने अपने जेठ व जेठानी के विरुद्ध दर्ज कराया केस
Gonda, Gonda | Aug 10, 2024 नगर पंचायत धानेपुर के पूरब गली की रहने वाली महिला ने अपने जेठ जेठानी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए धानेपुर थाना में केस दर्ज कराया है। महिला रूहीनाज के मुताबिक घरेलू विवाद को लेकर शुक्रवार की रात को उसके जेठ सखावत उल्लाह व जेठानी मैनाज बानो ने मिलकर मारपीट की जिससे चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।