गोंडा: घाघरा नदी जलस्तर डेंजर लेवल से 39 सेंटीमीटर ऊपर, DM ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के दिये निर्देश
Gonda, Gonda | Aug 10, 2024 घाघरा नदी का जलस्तर कभी नीचे जा रहा है,तो कभी रातों रात आधा मीटर से भी ऊपर चला जाता है, जिससे सबकी सांसे अटक जाती हैं। घाघरा इस समय जहां बांध व नदी के बीच बसे गांवों के लिये खतरे का सबब बनी हुई है। शनिवार को घाघरा के जलस्तर डेंजर लेबल से 39 सेमी.ऊपर ठहरकर स्थिर बताया जा रहा है। वहीं DM ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है व दवाओं का वितरण कराया जा रहा है।