गोंडा: गोंडा पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट चलाने वाले रिटायर्ड रेलकर्मी को किया गिरफ्तार, 2 लड़कियां भी बरामद
Gonda, Gonda | Aug 10, 2024 नगर कोतवाली व महिला थाने की पुलिस ने बिमौर गांव में संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस की छापेमारी में जीसी पांडेय को गिरफ्तार किया है। जो इस रैकेट का संचालक था। इसके साथ ही, 2 लड़कियां भी पुलिस द्वारा बरामद की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस को एक पोस्टर भी मिला,जिसमें जीसी पांडेय ने कोठे के माध्यम से लड़कियों की उपलब्धता का विज्ञापन किया था।