*भगवान बिरसा मुंडा जयंती गौरव जनजाति दिवस के रूप में जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाई जाएगी*
14 से 17 नवंबर तक होंगे विविध आयोजन, जिला पंचायत सीईओ श्री दिव्यांशु चौधरी ने तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को गौरव जनजाति दिवस के रूप में जिलेभर में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। इस संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष डिंडौरी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिव्यांशु चौधरी की
अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौरव जनजाति दिवस के आयोजन की तैयारियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री चौधरी ने बताया कि 14 नवंबर से 17 नवंबर तक जिलेभर में गौरव जनजाति दिवस के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को एक उत्सव एवं त्यौहार के रूप में पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाएं। भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम उत्कृष्ट मैदान में एवं डिंडौरी के सभी विकसखंड में मानया जायेगा।
माल्यार्पण के बाद निकलेगी भव्य रैली
भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित की जाएगी। इसके पश्चात अवंतीबाई चौक से रैली निकाली जाएगी, जो उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा जयंती के मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम में सम्मिलित होगी।जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में सुनिश्चित करने, आयोजन स्थल की तैयारियों, रैली एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए विभागीय समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।बैठक में एसडीएम डिंडोरी श्री रामबाबू देवांगन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#BirsaMundaJayanti #GauravJanjatiDiwas #TribalPride #TribalHeritage #Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #JansamparkDindori #CollectorDindori #TribalCulture #JanjatiyaGaurav