बरेली: कक्षा 9 में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा लापता, तीन पर अपहरण का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की
बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र से कक्षा 9 में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा लापता हो गई, पीड़ित पिता ने थाने में शिकायत कर तीन लोगों पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जान का आरोप लगाया है, पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए नाबालिग छात्रा की तलाश शुरूबकर दी है, पुलिस का कहना है कि जल्द ही छात्र को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।