बरेली: गृह मंत्रालय के आदेश पर वंदे मातरम को अनिवार्य किया गया, इस्लाम सुलतानी ने किया स्वागत
केंद्रीय गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार अब स्कूलों, आधिकारिक कार्यक्रमों और भाषणों के दौरान राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाना और सम्मान में खड़ा होना अनिवार्य होगा। बरेली की खानकाह सैय्यद सुलतान शाह बाबा के सज्जादा नशीन इस्लाम सुलतानी ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि वंदे मातरम गाना हर हिंदुस्तानी का कर्तव्य है।