बरेली: 700 किमी गोरखपुर–शामली एक्सप्रेसवे से बदलेगा बरेली का भूगोल, 68 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा
करीब 700 किमी लंबा गोरखपुर–शामली ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे बरेली की नवाबगंज व बहेड़ी तहसील के 68 गांवों से होकर गुजरेगा। भूमि अधिग्रहण के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। परियोजना से पूर्व से पश्चिम यूपी तक सीधा आवागमन आसान होगा, कारोबार को बढ़ावा मिलेगा, लेकिन किसानों में मुआवजे और खेती की जमीन घटने को लेकर चिंता भी बढ़ी है।