बरेली: पति की मौत के 48 घंटे बाद दबंगों ने विधवा को बच्चों समेत घर से निकाला, जान से मारने की धमकी दी
बरेली के थाना बारादरी थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मोहल्ला माधोयाली (ईटपजो का चौराहा) निवासी वृद्ध महिला श्रीमती खातून ने आरोप लगाया है कि पति के इंतकाल के महज दो दिन बाद ही दबंगों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। पीड़िता के अनुसार 6 फरवरी 2026 को उनके पति का निधन हुआ था। 8 फरवरी की रात करीब 12:30 बजे नदीम, तसलीम उर्फ डम,