बरेली: महाशिवरात्रि पर बरेली में 24 घंटे भारी वाहनों पर प्रतिबंध, शहर में लागू किया गया व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन
महाशिवरात्रि 15 फरवरी को लेकर बरेली यातायात पुलिस ने 14 फरवरी रात 9 बजे से 15 फरवरी रात 9 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया है। अलखनाथ मंदिर समेत प्रमुख शिवालयों में भीड़ को देखते हुए कई मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। रोडवेज बसों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं। आमजन से सहयोग की अपील की गई है।