नरवल: केआईटी कॉलेज रूमा में परीक्षा देने गए बीटेक सेकंड ईयर के छात्र के साथ हुई मारपीट और लूट, मुकदमा दर्ज
महाराजपुर के केआईटी कॉलेज रूमा में परीक्षा देने गए पीएसआईटी कॉलेज बीटेक सेकंड ईयर के छात्र सार्थक शुक्ला को दबंगों ने बुरी तरह से पीटा और फिर उसकी जेब में रखे रुपए लूट लिए।मारपीट में सार्थक लहुलुहान हो गया।थाना प्रभारी ने बुधवार रात 9 बजे बताया अक्षत अवस्थी,आशुतोष मिश्रा,अनुभव व अर्सलान के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जल्द सभी को गिरफ्तार किया जाएगा