नरवल: नरवल थाना क्षेत्र में विशालकाय पुराना नीम का पेड़ गिरा, दुकान और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त
नरवल थाना क्षेत्र में शुक्रवार 11 बजे पीएनबी बैंक के सामने सड़क किनारे लगा पुराना नीम का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से एक मोटरसाइकिल और पास की दुकान को नुकसान पहुंचा है। टौंस से नरवल तहसील मुख्यालय जाने वाले इस मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मदद से पेड़ हटा दिया गया।