नरवल: नहर विभाग के नवागंतुक सहायक अभियंता जितेन्द्र कुमार ने नरवल के पुरवामीर कैनाल का किया निरीक्षण
नहर विभाग के नवागंतुक सहायक अभियंता ने मंगलवार 3 बजे नरवल पुरवामीर कैनाल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैनाल मोटर समेत अन्य मशीनरी की भी बारीकी से जांच कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभियंता जितेन्द्र कुमार ने बताया कि यहां लीकेज की समस्या सबसे बड़ी चुनौती है, जिसे दूर करने के लिए पाइपलाइन बदलने की प्रक्रिया जारी है।