नरवल: महाराजपुर क्षेत्र में पिकअप की चपेट में आने से 3 साल के मासूम की हुई मौत
महराजपुर क्षेत्र के जोशाहखेड़ा में पिकअप की चपेट में आने से तीन साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की है। परिजनों ने फोन द्वारा पुलिस को सूचना पर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और मामले की जांच में जुट गई। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।