नरवल: पुरवामीर सिखटिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित हुआ
मां कात्यायनी पीठ मंदिर पुरवामीर सिखटिया में सोमवार दोपहर 2 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्र के लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्वयंसेवकों द्वारा गुरु दक्षिणा समर्पण था। स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज के सामने श्रद्धापूर्वक अपनी गुरु दक्षिणा अर्पित की।