Bihar news : पश्चिमी चंपारण के सिसवा मंगलपुर में गंडक नदी का रौद्र रूप, भीषण कटाव से दहशत। घर बचाने की उम्मीद टूटी तो ग्रामीण खुद आशियाना तोड़ने को मजबूर। योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के सिसवा मंगलपुर पंचायत में गंडक नदी का जलस्तर घटने के साथ एक बार फिर कटाव का कहर तेज हो गया है। दियारा इलाके में गंडक नदी तेजी से कटाव कर रही है और नदी का किनारा गांव की ओर बढ़ता जा रहा है। कटाव की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, नदी का कटाव लगातार जारी रहने से कई घरों पर खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कटाव इसी तरह जारी रहा तो कई आशियाने गंडक नदी में समा सकते हैं। प्रशासन और जल संसाधन विभाग की ओर से समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए जाने के कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कटाव से बचने की उम्मीद में बैठे ग्रामीण अब अपने घरों को खुद तोड़कर सामान सुरक्षित स्थान पर ले जाने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस घर को बनाने में वर्षों की मेहनत और जमा पूंजी लगी, उसे अपनी आंखों के सामने तोड़ना बेहद पीड़ादायक है। लेकिन नदी के लगातार करीब पहुंचने के कारण उनके सामने कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। स्थानीय ग्रामीण विकास कुमार, सरदार पांडे, पप्पू पांडे और अमिरका गद्दी सहित अन्य लोगों ने बताया कि गंडक नदी लगातार गांव की ओर बढ़ रही है और भीषण कटाव हो रहा है। इसके बावजूद जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ओर से अब तक स्थिति का समुचित जायजा नहीं लिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद विभागीय स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।ग्रामीणों ने प्रशासन और जल संसाधन विभाग से तत्काल मौके पर टीम भेजकर कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की है। साथ ही प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और आवश्यक राहत उपलब्ध कराने की भी अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है।
बड़ी खबर योगापटी प्रखंड के सिसवा मंगलपुर में भीषण कटाव का सिसवा गांव निवासी विनोद पटेल का आशियाना गंडक नदी में विलीन होते लाइफ विडियो सामने आया है जो मंगलवार की देर शाम का करीब छः बजे का बताया जा रहा है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। #GandakRiver #SiswanMangalpur #WestChamparan #Yogapatti #BiharNews #FloodNews #RiverErosion #GandakErosion #BiharFlood #BreakingNews #LocalNews #WestChamparanNews #YogapattiNews #SiswaNews #RiverErosionNews #FloodAlert #BiharUpdates #GroundReport #ViralVideo #LiveVideo