शाजापुर के कोतवाली थाना पुलिस ने वाहन चोर दो बदमाश पकड़े हैं। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बारामद की है। कोतवाली थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों चोरों से पूछताछ की जा रही है। जिसमें चोरी के अन्य वाहनों की जानकारी मिलने की उम्मीद है।