शाजापुर: मक्सी के झोंकर रोड पर खड़ी स्कूल बस में अज्ञात बदमाशों ने लगाई आग, पुलिस कर रही जाँच
रविवार देर झोंकर रोड पर घर के बाहर खड़ी स्कूल बस में अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी। बस में आग की लपटे दिखते ही रहवासी और बस मालिक जाग गए और उन्होंने समय रहते आग पर काबू पा लिया। अज्ञात बदमाश ने बस के टायर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। बदमाश अपने साथ थैली मैं पेट्रोल भरकर लाए थे। सूचना मिलते ही मक्सी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।