शाजापुर: ट्रॉमा सेंटर परिसर में बाउंड्री वॉल का निर्माण कराने को लेकर हटाया गया अतिक्रमण, प्रभावितों में आक्रोश
ट्रामा सेंटर परिसर की बाउंड्री बाल बनाने का काम स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस निर्माण में ट्रामा सेंटर परिसर ही स्थित एक मकान का चबूतरा बाधक बन रहा था। जिसे सोमवार दोपहर 2 बजे तहसीलदार मधु नायक की मौजूदगी में राजस्व, नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा हटाया गया। मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। जेसीबी से बाधक बन रहे चबूतरे को तोड़ा गया।