शाजापुर: करेड़ी नाका के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोग घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
शाजापुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को शाम 4: बजे मिली जानकारी के अनुसार विक्रम पिता प्रभुलाल 25 वर्ष, प्रभुलाल 45 और अनुराज 5 साल सभी निवासी ग्राम रामपुरा गुर्जर बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तभी करेड़ी नाका के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।