शाजापुर: चाइना डोर पर सख्ती, मक्सी पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान, हेल्पलाइन नंबर जारी किया
मक्सी क्षेत्र में टीआई भीम सिंह पटेल ने सोमवार 1 बजे करीब अपनी टीम के साथ चाइना डोर को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया।बाजार, दुकानों और अन्य संभावित स्थानों पर चाइना डोर की बिक्री और उपयोग की सघन जांच की गई।संदिग्ध व्यक्तियों और दुकानदारों से पूछताछ कर प्रतिबंधित सामग्री ना रखने की समझाईस दी गयी एंव नागरिकों को चाइना डोर के खतरों के बारे में जागरूक में किया।