गिधौर: जमुई-सोनो मार्ग पर दो उच्च स्तरीय पुलों की मिली स्वीकृति, भाजपा ने खुशी जताई
Gidhaur, Jamui | Jul 30, 2026 जमुई-सोनो मार्ग के राष्ट्रीय राजमार्ग-333A पर नरियाना एवं मांगोबंदर नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण को स्वीकृति मिलने पर भाजपा जिला इकाई ने खुशी जताई है। जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी ने बुधवार को 4 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह जमुई की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जिसे विधायक सह मंत्री श्रेयसी सिंह के विशेष प्रयास से मंजूरी मिली।