प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर सिंधौर गांव से जुड़े मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप विश्वकर्मा पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। संदीप पर हत्या के प्रयास, मारपीट, पुलिस से नोकझोंक और एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा है।
पोस्टमार्टम हाउस में मारपीट का आरोप
मामला आपूर्ति विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभविश्वकर्मा उर्फ मोनू की हत्या के बाद का है। सौरभ की 13 अगस्त की रात आपसी विवाद और रंजिश के चलते पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
वह बाइक से लालगंज से अपने घर लौट रहा था।हत्याकांड के बाद पोस्टमार्टम के दौरान अविनाश सरोज ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि पोस्टमार्टम हाउस में संदीप विश्वकर्मा ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संदीप के खिलाफ हत्या के प्रयास, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।