सिरसागंज: फरियादियों के घर पहुंची पुलिस, मौके पर सुलझाईं 42 जनशिकायतें, आईजीआरएस निस्तारण में फिरोजाबाद पुलिस का विशेष अभियान
जनपद में जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर एसएसपी फिरोजाबाद के निर्देशन में पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस टीमों ने आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त 42 शिकायतों का मौके पर पहुंचकर निस्तारण किया। अभियान की खास बात यह है अब शिकायतकर्ताओं को अपनी समस्या के समाधान के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।