गोंडा मेडिकल कॉलेज के अर्थों वार्ड में चूहों का आतंक सामने आया है। ऑक्सीजन पाइप से लेकर मरीजों के बेड तक चूहे घूमते दिखे, जिसका वीडियो बुधवार सुबह 10 बजे वायरल हुआ। डीएम की फटकार के बाद कॉलेज प्रिंसिपल ने जांच के आदेश दिए। वीडियो सामने आने के बाद वार्डों में दवा का छिड़काव कराया गया। प्रिंसिपल ने बताया कि मरीजों के परिजन खाना लाते हैं, जिससे चूहे आ जाते हैं।