नवाबगंज के लौव्वा वीरपुर गांव में 25 साल पुराने केस से बरी होने की खुशी में पूर्व सपा नेता अभिषेक तिवारी ने दिवाली की रात (8 नवंबर, रात 10 बजे) परिवार संग जमकर फायरिंग की और खुद फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर दिया। सोमवार दोपहर से वायरल इस वीडियो में 6 युवक, एक अधेड़ और 19 साल की युवती बारी-बारी से बंदूक चलाते दिख रहे हैं। हालांकि फायरिंग के बारे में जब फायरिंग करने वाले लोगों से बात की गई तो उनका कहना था कि जिस बंदूक से वो फायरिंग कर रहे हैं वह बंदर को डराने वाली बंदूक थी। काग की फायरिंग वाला वीडियो ही सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो सामने आते ही थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने शाम 4 बजे से जांच शुरू कर दी है। देखने वाली बात यह है कि पुलिस की जांच में आखिर बंदूक निकलती किसकी है।
Gonda, Gonda | Nov 9, 2026