ढीमरखेड़ा: अष्टमी पर ढीमरखेड़ा स्थित मां वीरासन देवी के दरबार में भक्तिमय माहौल, देर रात तक गूंजे देवी गीत
कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में स्थित मां वीरासन देवी मंदिर में नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। देवी गीतों की मधुर धुनों और माता रानी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। जागरण में देर रात तक देवी गीतों की धूम रही और श्रद्धालु माता की भक्ति में लीन नजर आए।