सिमरिया: यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष और अजयगढ़ TI के बीच तीखी धक्का-मुक्की
आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार के नेतृत्व में हनुमतपुर पुलिस चौकी का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान माहौल उस वक्त बेहद तनावपूर्ण हो गया जब यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार और अजयगढ़ थाना प्रभारी (TI) हरि सिंह ठाकुर के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई।