कटनी नगर: तिलक कॉलेज में मेजर-माइनर सब्जेक्ट बदलने की मांग पर सैकड़ों छात्रों का हंगामा, प्राचार्य कक्ष के बाहर दिया धरना
कटनी शासकीय शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को प्रथम वर्ष की छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के रवैये से क्षुब्ध होकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर आक्रोशित सैकड़ों छात्राएं प्राचार्य कक्ष के ठीक सामने धरने पर बैठ गईं। प्रदर्शनकारी छात्राओं का आरोप है कि प्रवेश प्रक्रिया के समय कॉलेज प्रबंधन ने गुमराह किया और अब उनके शैक्षणिक भविष्