लोहाघाट: नगर लोहाघाट के स्टेशन बाजार में दुकानों के आगे खड़े वाहनों पर व्यापारियों ने जताई आपत्ति #jansamasya
शनिवार शाम पांच बजे नगर स्टेशन बाजार के वरिष्ठ व्यापारी हरीश पांडेय, दीपक राय, दिनेश ढेक आदि व्यापारियों ने कहा कि स्टेशन बाजार के पास समुचित पार्किंग न होने के कारण सड़क किनारे दुकानों के आगे दो पहिया वाहनों के खड़े होने के कारण उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। ग्राहकों को दुकान में आने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती है।