लोहाघाट: बिशंग़ के कोट महारा गांव में 22 दिवसीय देवी जागर का समापन हुआ
देवी जागर समिति के अध्यक्ष बृजेश माहरा ने शुक्रवार शाम पांच बजे जानकारी दी कि 20 गांव बिशंग और पांच गांव सुंई के सहयोग से आयोजित 22 दिवसीय देवी जागर का भंडारे के साथ समापन हो गया है। जिसमें भगवती के बेताल डॉ. महेश ढेक, अमन ढेक मां भगवती के द्वारपाल, नितिन ढेक कोटयाल, प्रकाश डुंगरिया सिद्ध, तारा दत्त थ्वाल मस्टा बेताल और भगवती के बेताल कमल माहरा अवतरित हुए।