लोहाघाट: चमदेवल के चौखाम बाबा मंदिर में आयोजित 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की रही भीड़
शुक्रवार को कथा के शुभारंभ पर पुरोहित चंद्रशेखर कलौनी और भुवन कलौनी ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। दोपहर 2:00 बजे बाद कथा वाचक पुरोहित खिलानंद कलौनी ने अपने प्रवचन में शिव पूजन की महिमा के प्रसंग सुनाए, जिसमें उन्होंने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। कथा के दौरान क्षेत्र में चमू देवता के जयकारों से भक्ति का माहौल बना रहा।