गुना: ग्राम सिंगवासा चक में लाइट न होने से कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर से लाइट देने रखी मांग #jansamasya
Guna, Guna | Jul 15, 2025 गुना शहर से लगे ग्राम सिंगवासा चक में लाइट न होने से परेशान लोग 15 जुलाई की दोपहर को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। नाराजगी जाहिर करते हुए सहरिया आदिवासी समुदाय से मजदूरी करने वाले लोगों ने कलेक्टर को आवेदन देकर लाइट देने की मांग की। कहा, ट्रांसफार्मर रखे हैं लेकिन लाइट नही है कोई सुनवाई नही अंधेरे में है। बारिश में बहुत परेशानी है गुना एसडीएम ने आश्वासन दिया।