गुना: खजूरी गांव: रेलवे अंडर ब्रिज में पानी भरने से चार गांव के लोग परेशान, खतरे में डालकर रेल पटरी पार करने को मजबूर
Guna, Guna | Jul 14, 2025 गुना में म्याना इलाके के खजूरी गांव के रेलवे अंडर ब्रिज में पानी भर गया। 14 जुलाई को ग्रामीणों ने वीडियो जारी कर कहा, खजूरी सेंधवा शाहपुर नासिरा गांव का संपर्क टूट चुका है। लोग रेलवे पटरी जान जोखिम में डालकर पार कर रहे है। अंडर ब्रिज में पानी निकासी की रेलवे ने कोई व्यवस्था नही की। रेलवे पर लोगों ने गंभीर आरोप लगाए और अपनी परेशानी प्रशासन को बताई।