गुना: डोंगरी गांव में तालाब फूटने पर मौके पर पहुंची एसडीएम और सीईओ ने लिया स्थिति का जायजा
Guna, Guna | Jul 14, 2025 गुना में सिरसी थाना के डोंगरी गांव में 14 जुलाई सुबह तालाब फूट गया। दोपहर बाद गुना एसडीएम शिवानी पाठक, जनपद पंचायत सीईओ ने मौके पर स्थिति को देखा। एसडीएम ने कहा, 80 से 100 बीघा जमीन में बना करीब 80 से 100 साल पुराना और बड़ा तालाब है। फिलहाल जान माल का कोई नुकसान नहीं है। पानी के लिए हाल में जो हो सकता है जानकारी लेंगे। मरम्मत का प्रस्ताव भेजेंगे।