गुना: कुशालपुर की कनेरा नदी में डूबी बुजुर्ग महिला का शव 6 किमी दूर कमलापुर में सिंध नदी में मिला
Guna, Guna | Jul 15, 2025 गुना कैंट थाना की ग्राम पंचायत माहौर के कुशालपुर गांव में 13 जुलाई की सुबह शौच करने जा रही महिला कनेरा नदी पार करते समय बह गई थी। 15 जुलाई शाम को सामने आई जानकारी में तीन दिनों से SDERF सर्चिंग में जुटी थी। 6 किलोमीटर दूर कमलापुर गांव में सिंध नदी में 80 वर्षीय मृतक महिला कंचनबाई अहिरवार का शव मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।