*आज दिनांक-18.08.2026 को बिहार सरकार की अभिनव पहल “सहयोग शिविर” कार्यक्रम के तहत गया जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित हुआ सहयोग शिविर*
बिहार सरकार की अभिनव पहल के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित तथा समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित किए जाने वाले “सहयोग शिविर” के तहत आज गया जिले के चिन्हित विभिन्न पंचायतों में शिविर का सफल आयोजन किया गया।
यह पहल “सरकार आपके द्वार” की अवधारणा को धरातल पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर जिलास्तरीय/प्रखंडस्तरीय पदाधिकारीगण संबंधित पंचायतों में आयोजित शिविर में सम्मिलित हुए तथा आमजनों से संवाद स्थापित किया।
बिहार सरकार आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु कार्यालयों का चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाने के लिए पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन कर रही है। सहयोग शिविर में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाना है जिसके निष्पादन के लिए 30 दिनों की समय-सीमा निर्धारित है, निराकरण निर्धारित अवधि के भीतर किया जाएगा तथा समय-सीमा का अनुपालन नहीं करने वाले पदाधिकारी उत्तरदायी होंगे और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
राज्य सरकार के “सात निश्चय-3” के महत्वपूर्ण अवयव “सबका सम्मान, जीवन आसान” के तहत सरकार आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सीधे पंचायत स्तर तक पहुंच रही है। वहां उपस्थित सभी लोगों से अपील की गयी कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को सहयोग शिविर के माध्यम से दर्ज कराकर इस महत्वपूर्ण पहल का लाभ उठाएं।
सहयोग शिविर में आवेदन देने के अतिरिक्त नागरिक सहयोग पोर्टल के माध्यम से भी अपनी शिकायतें एवं आवेदन ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा sahyog-bihar-gov-in पोर्टल विकसित किया गया है, जहां से आवेदन की स्थिति की निगरानी भी की जा रही है।
शिविर के दौरान पूर्व में प्राप्त एवं निष्पादित आवेदनों के लाभार्थियों को विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। शिविर में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा कई लाभार्थियों को जन्म प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, निःशक्तता प्रमाण-पत्र, रैयतों के बीच प्रपत्र 7 पर्चा वितरण सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्वीकृतियों एवं प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया। लाभार्थियों ने सरकार की इस पहल के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए इसे जनहित में अत्यंत उपयोगी बताया।
सहयोग शिविरों में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा आमजन की शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त किए गए तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पंचायती राज, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आपूर्ति, ग्रामीण विकास, विद्युत, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई गई।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary DDNewsLive Social Welfare Department, Government of Bihar News18 Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India CMO Bihar