कपाली पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुड़ीसिली डोबों सड़क से कुख्यात अपराधी गुड्डू उर्फ राकेश गोस्वामी को लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया।शनिवार दोपहर 2 बजे बताया गया कि एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार के नेतृत्व में हुई छापामारी में एक अपराधी भाग निकला।गिरफ्तार गुड्डू सोनारी थाना क्षेत्र जमशेदपुर का रहने वाला है।