हाथरस: इंदिरा नगर कॉलोनी में 1 माह पहले हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, दो चोरों को माल व नकदी के साथ किया गिरफ्तार
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के अलीगढ़ रोड इंदिरा नगर कॉलोनी से एक महीने पहले हुई घर में लाखों रुपए की चोरी की घटना का पुलिस ने आज दिन बृहस्पतिवार को खुलासा किया है! गांव अमरपुरघना के पास से मुखबिर की सटीक सूचना पर चोरी का माल एवं नकदी चोरों के पास से बरामद हुई है! पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसओजी टीम एवं सर्विलेंस टीम लगाई गई थी!