हाथरस: मोहल्ला मधुगड़ी में दहेज की मांग करते हुए विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाला, पुलिस से की शिकायत
हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मधुगड़ी में ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग करते हुए विवाहिता को मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित विवाहिता के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने विवाहिता का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है। विवाहिता ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने 2 लाख रुपये के दहेज की मांग की है ।