डॉ. शालिनी सिंह के रजिस्ट्रेशन और सीलिंग की कार्रवाई को लेकर IMA के डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग के बीच विवाद अब खुलकर सामने आने लगा है। रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि डॉ. ललित कुमार सिंह ने क्लिनिकों को सील किए जाने की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे नियमों के विपरीत और अवैध बताया है। इसका वीडियो सोमवार की सुबह 10 बजे सामने आई है।