चंदौली: सदर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक, होली व रमजान त्यौहार को शांतिपूर्ण मनाने की अपील की गई
सदर कोतवाली परिसर में मंगलवार दोपहर आगामी होली व रमजान त्यौहारों की दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में मुस्लिम धर्मगुरु व हिंदू धर्मगुरुओं की मौजूदगी रही उक्त बैठक की अध्यक्षता एसडीएम हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में बताया गया कि शुक्रवार को होली है इस बार जुम्मे पर अजान 1:30 बजे तथा नमाज 2:00 बजे से पढ़ी जाएगी।