चंदौली: हाटा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की हालत गंभीर
चंदौली जनपद के इलिया थाना क्षेत्र का रहने वाला अखिलेश 23 वर्ष अपने साथी के साथ सोमवार रात बाइक से किसी सगे-संबंधी यहां जा रहा था कि हाटा समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल दोनों युवकों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल चंदौली में भर्ती कराया गया है, यहां भर्ती कर डॉक्टरों की टीम द्वारा घायल दोनों युवकों का इलाज किया जा रहा है।