चंदौली: डायरेक्टर नीति आयोग भारत सरकार हेमंत मीणा और डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र लाखापुर, नरसिंहपुर व पड़या का किया निरीक्षण
डायरेक्टर नीति आयोग भारत सरकार हेमंत मीणा व डीएम निखिल टीकाराम फुंडे द्वारा सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र लाखापुर नियमताबाद ब्लॉक,आंगनवाड़ी केंद्र नरसिंहपुर,पड़या सदर ब्लॉक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पूछताछ की तथा आंगनबाड़ी केंद्रो की स्थिति आंगनबाड़ी कार्यकर्ती से 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए किस प्रकार कार्य कर रही है आदि जानकारी ली गई।