चंदौली: कलेक्ट्रेट में मुगलसराय-चकिया, मुगलसराय भुपौली, चंदौली-सकलडीहा-सैदपुर सड़क निर्माण कार्य की प्रगति समीक्षा संपन्न
डीएम निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट में निर्माणाधीन मुगलसराय-चकिया,चंदौली-सकलडीहा, सैदपुर-मुगलसराय,भोपौली चहनिया सड़क निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।